हेल्थ

गंभीर बीमारियों में सुपरफूड का काम करते हैं ये फल, एक्सपर्ट से जानें किसे खाने से दूर होती है कौन सी समस्या

Fruits That Work As Superfoods For Various Disease: फल खाना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है और यह हम में से ज्यादातर लोगों के फेवरेट स्नैक भी हैं। सेहतमंद रहने की बात हो या वजन घटाने की, फल सभी की डाइट का एक अहम हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे फल भी हैं जो कई बीमारियों का काल बन सकते हैं। आपको बता दें हर बीमारी के लिए कोई न कोई फल जरूर फायदेमंद होता है। आज जानिए किस बीमारी में कौन सा फल खाने से मिलेगा फायदा...

Image

Fruits That Work As Superfoods For Various Disease In Hindi

Fruits That Work As Superfoods For Various Disease: फल तो हम सभी खाते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि ये सिर्फ सेहतमंद स्नैक नहीं, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी बन सकते हैं? सोशल मीडिया पर हेल्थ टिप्स के लिए जानी जाने वाली आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) कहती हैं कि कुछ फल ऐसे होते हैं जो अपने औषधीय गुणों की वजह से गंभीर रोगों में भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। चाहे डायबिटीज, थायराइड, मोटापा हो या पीसीओएस, हर बीमारी के लिए एक फल है जो शरीर को ठीक करने की ताकत रखता है। चलिए जानते हैं कि कौन सा फल किस बीमारी में रामबाण है।

डायबिटीज में जामुन

डॉ. दीक्षा के अनुसार जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ये शरीर में कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

हाई बीपी में फायदेमंद है तरबूज

तरबूज में मौजूद सिट्रुलीन शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है।

सेब करता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव तत्व होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और लिपिड मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं।

पीसीओएस में असरदार हैं बेरीज

बेरीज शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती हैं, जो पीसीओएस जैसी हार्मोनल समस्याओं में राहत देती हैं।

थायराइड के लिए नारियल है लाभकारी

नारियल और नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड्स शरीर की धीमी मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे थायराइड से जुड़ी थकान और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है।

आंवला बढ़ाता है इम्यूनिटी

आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाते हैं।

अनानास देता है खांसी-जुकाम में राहत

अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो सूजन कम करता है और सांस की नली को साफ कर खांसी से राहत दिलाता है।

अनार से दूर होती है खून की कमी

अनार में आयरन और विटामिन C दोनों होते हैं, जो शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ाकर एनीमिया में फायदा पहुंचाते हैं।

पपीता कब्ज को करता है ठीक

पपीता में मौजूद फाइबर और पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज में राहत देते हैं।

Fruits That Work As Superfoods For Various Disease

Fruits That Work As Superfoods For Various Disease

अंजीर फर्टिलिटी में मददगार

अंजीर में भरपूर आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो अंडाणु और शुक्राणु की गुणवत्ता सुधारते हैं।

अंगूर बढ़ाते हैं सेक्स हार्मोन

डॉ. दीक्षा बताती हैं कि अंगूर शरीर में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे सेक्स हार्मोन को एक्टिव करने में मदद करते हैं।

कमजोरी में आम है फायदेमंद

आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोर लोगों के लिए पोषक होता है।

मोटापा घटाने में सिट्रस फल हैं सहायक

नींबू, मौसमी जैसे फल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल कर मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाते हैं।

IBS में आराम देता है अमरूद

अमरूद के कसैले और एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट की समस्याओं खासकर इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBS) में राहत देते हैं।

एसिडिटी में केला है कारगर

केला पेट के एसिड को न्यूट्रल करता है, जिससे गैस, जलन और एसिडिटी में आराम मिलता है।

डॉ. दीक्षा भावसार मानती हैं कि ये फल हमारे शरीर के लिए दवा की तरह काम करते हैं। सही फल को सही समय पर खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है और सेहतमंद जीवन जीना संभव है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article