प्रेग्नेंसी हर महिला की जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल होता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपनी और कोख में पल रहे बच्चे की चिंता सताने लगाती है जिससे उनका स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है और इसका असर बच्चे की सेहत पर भी पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलओं को तनाव लेने से बचना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर बच्चे पर पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको फॉलो करने से 9 महीने तक कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। इस मॉर्निंग रूटन को फॉलो कर महिलाएं खुद की और होने वाले बच्चे की सेहत का ध्यान रख सकेंगी।
पॉजिटिविटी के साथ करें दिन की शुरुआत
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिसकी वजह से उन्हें थकान महसूस होती है। थकान की वजह से गर्भवति महिलाएं सुबह उठने में आना-कानी करती हैं और साथ मन में कई तरह के गलत ख्याल आते हैं। ऐसे में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें। इससे आपका दिन बेहतर बीतेगा।
सुबह उठकर पानी का करें सेवन
गर्भवती महिलाएं सुबह उठकर पानी का सेवन जरूर करें। इससे पेट साफ होगा और गैस, अपच जैसी समस्याएं नहीं होगी।
ध्यान
गर्भवती महिलाएं सुबह उठकर ध्यान जरूर करें। इससे मानसिक तनाव कम होगा। प्राणायाम का अभ्यास करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट
सुबह का ब्रेकफास्ट दिन भर शरीर में एनर्जी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सुबह नाश्ते में हेल्दी ब्रेकफास्ट शामिल करना चाहिए। इसलिए सुबह के वक्त आप दलिया, ओट्स, उपमा और अंकुरित दाल या सीड्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके साथ ही फलों का जूस और स्मूदी भी ले सकती हैं।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
