बर्गर के स्वाद और लंबी जिंदगी में से किसे चुनेंगे आप -जब लोगों से पूछा ये सवाल तो मिले हैरान करने वाले जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2022, 03:53 PM IST

फास्ट फूड या जंक फूड के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। शायद आप भी फास्ट फूड के शौकीन हों लेकिन आपसे इसे खाने के एवज में जिंदगी के कुछ साल मांग लिए जाए तो क्या करेंगे?

आप लंबी जिंदगी की तुलना में बर्गर खाना ज्यादा पसंद करेंगे। शायद आपका रिएक्शन चौंकाने वाला हो लेकिन अमेरिका में लोग फास्ट फूड खाने के एवज में खुशी-खुशी अपने 5 साल कुर्बान करने को तैयार हैं। हाल ही में DrugGenius.com द्वारा कराए गए सर्वे से यह दिलचस्प जानकारी निकल कर सामने आई है। सर्वे में 3,222 लोगों से बातचीत की गई और उनसे कुछ काल्पनिक सवाल पूछे गए। इन लोगों से पूछा गया कि जंक फूड खाने के लिए अपने जीवन के कितने साल त्यागने को तैयार हैं? इसके जवाब में लोगों ने औसतन अपने जीवन के 5 साल छोड़ने की बात कही है। मतलब ये कि फास्ट फूड खाने के लिए 5 साल त्यागने को तैयार हैं।

burger eating

बर्गर या लॉन्ग लाइफ - आपकी पसंद क्या

सर्वे के मुताबिक 51% लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि वे उन अध्ययनों की उपेक्षा करते हैं जो फास्ट-फूड खाने के स्वास्थ्य जोखिमों की चेतावनी देते हैं। सर्वे के दौरान अमेरिका के हवाई, मोंटाना और नॉर्थ डकोटा के लोगों में सबसे अधिक फास्ट फूड की दीवानगी दिखी। इन राज्यों के लोग फास्ट फूड के लिए अपने जीवन के 12 साल तक का त्याग करने को तैयार हैं। इसके विपरित कोलोराडो, मेने, अलास्का और मिसिसिपी राज्यों के लोगों ने सबसे कम यानी अपने लाइफ का केवल 2 साल त्यागने की बात कही।

End of Feed