Enlarged Prostate: पुरुषों में प्रोस्‍टेट बढ़ने पर तुरंत इन चीजों से बना लें दूरी, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 11:07 PM IST

Enlarged Prostate: पुरुषों में प्रोस्टेट एक ग्रंथि होती है, जो उम्र के साथ बढ़ती है। लेकिन अगर यह आसामान्य रूप से बढ़ने लगे तो शरीर में कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती है। ऐसे में प्रोस्टेट को बढ़ने से कंट्रोल करने की जरूरत होती है। पुरुषों की कुछ खराब आदतों की वजह से प्रोस्टेट बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • स्ट्रेस लेने से बढ़ सकता है प्रोस्टेट
  • चीनी का कम से कम मात्रा में करें सेवन
  • शरीर को एक्टिव रखें

Enlarged prostate: प्रोस्टेट पुरुषों में मौजूद एक ग्रंथि है, जिसका आकार अखरोट की तरह होता है। उम्र के साथ-साथ इस ग्रंथि का आकार भी बढ़ता है, लेकिन अगर यह काफी ज्यादा बढ़ने लगे तो मूत्रमार्ग में दबाव पड़ने लगता है। जिसकी वजह से पेशाब में रुकावट होने लगती है। ऐसे में प्रोस्टेट का आसामान्य रूप से बढ़ना पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है। असामान्य रूप से प्रोस्टेट का बढ़ना एक बीमारी होती है, जिसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (BPH) कहा जाता है। इसकी वजह से शरीर के कई अंगों जैसे - मूत्राशय, किडनी, मूत्रमार्ग इत्यादि में परेशानी होने लगती है। ऐसे में प्रोस्‍टेट बढ़ने का इलाज कई तरह से किया जाता है। इसके अलावा आपको अपनी कुछ आदतों पर अंकुश लगाने की जरूरत होती है, जिससे प्रोस्टेट का बढ़ना कम किया जा सके। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में-

enlarged prostate

पुरुषों की इन आदतों की वजह से बढ़ सकता है प्रोस्टेट

प्रोस्टेट बढ़ने पर किन आदतों से बचने की है जरूरत

स्ट्रेस से बनाएं दूरी

कुछ अध्ययनों से पता चला है कि, महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक स्ट्रेस लेते हैं। उनकी इस आदत की वजह से प्रोस्टेट बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। दरअसल, जो व्यक्ति अधिक स्ट्रेस लेता है, उनमें एड्रेनालाईन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से यूरेथ्रा के आसपास की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। इस वजह से प्रोस्टेट बढ़ सकता है। इस स्थिति में स्ट्रेस को कम करने के लिए नियमित रूप से योग और ध्यान करें।

End of Feed