हेल्थ

300 पार हुए शुगर लेवल को भी नीचे उतार देते हैं ये घरेलू नुस्खे, डायबिटीज की समस्या का पक्का इलाज

Best Home Remedies For Diabetic Patient : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज हाई ब्लड शुगर की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि आप शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं। तो आज हम आपको इसके लिए 3 घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Image

home remedies for blood sugar

Effective Home Remedies To Control High Blood Sugar : डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जो आपके लिए कई तरह की समस्याओं की वजह बन जाती है। हाई ब्लड शुगर एक ऐसी समस्या है, जो आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती है। लगातार खराब खानपान और लाइफस्टाइल आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने की वजह बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप शुगर लेवल को कम करने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय भी फॉलो कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कारगर 3 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

करेला

कड़वा करेला आपके शरीर में बढ़े हुए शुगर की मात्रा को तेजी से कम करने में कारगर साबित होता है। करेले में मौजूद कंपाउंड शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव डाल सकते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पी सकते हैं।

दालचीनी

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर होता है। दालचीनी में मौजूद तत्व आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं। जिससे आपको शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप रोज सुबह 1 कप दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

जामुन के बीज

गर्मियों में मिलने वाले जामुन शुगर रोगियों के लिए रामबाण साबित होते हैं। जी हां जामुन के बीजों का चूर्ण बनाकर सेवन करना आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में कारगर होता है। इसके लिए आप जामुन के बीजों को पाउडर बनाकर 1/2 चम्मच पानी के साथ लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article