सेहत के लिए जहर बन रहा चावल, नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, खाने से भारत समेत इन देशों में कैंसर का खतरा

Eating Rice Can Cause cancer: चावल हम भारतीयों के भोजन का एक अहम हिस्सा है। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरना बन सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। हाल ही में हुए अध्ययन में चावल के सेवन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अध्यन में बताया गया है कि चावल में मौजूद कुछ हानिकारक कण कैंसर की वजह बन सकते हैं।

Eating Rice Can Cause cancer: क्या आप भी उन लोगों में सें हैं जो रोज चावल खाते हैं? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि चावल का सेवन अब स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, चावल में आर्सेनिक और अन्य जहरीले तत्वों की मात्रा बढ़ रही है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और आधुनिक कृषि प्रथाओं के कारण चावल की गुणवत्ता में गिरावट आई है। इस लेख में हम चावल से जुड़े इन खतरों और उनसे बचाव के उपाय जानेंगे।

Eating Rice Can Cause cancer

Eating Rice Can Cause cancer

चावल में आर्सेनिक की बढ़ती मात्रा

एक अंतरराष्ट्रीय रिसर्च के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के चलते चावल में आर्सेनिक की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ रही है। वैज्ञानिकों ने पाया कि जैसे-जैसे तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ता है, चावल में आर्सेनिक की मात्रा भी बढ़ जाती है। यह तत्व कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों और हृदय रोगों का कारण बन सकता है।

End of Feed