चेहरे के नीचे दिखने लगी है डबल चिन? इन आसान आदतों से मिल सकता है स्लिम और शेप्ड लुक

डबल चिन बढ़ जाने की दिक्कत कई लोगों को परेशान करती है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। देखें डबल चिन बढ़ने के कारण क्या हैं और स्लिम और शेप्ड लुक के लिए क्या करें।

आईने में देखते हुए या फोन से फोटो खींचते समय तो वीडियो कॉल पर कई लोगों का ध्यान सबसे पहले अपनी डबल चिन पर जाता है। ठुड्डी के नीचे जमा एक्स्ट्रा फैट या त्वचा की ढीलापन चेहरे को भारी दिखा सकता है। हालांकि डबल चिन होना कोई असामान्य बात नहीं है। यह बढ़ते वजन, कम फिजिकल एक्टिविटी, गलत बैठने की आदत या उम्र बढ़ने के कारण भी दिखाई दे सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव और नियमित एक्सरसाइज की मदद से चेहरे को अधिक टोंड और शेप्ड दिखाने की कोशिश की जा सकती है। अगर आप भी डबल चिन को लेकर परेशान हैं, तो इन आसान उपायों पर ध्यान दे सकते हैं।

Double Chin Kaise Kam Karaye

सही पोस्चर रखें

कई बार लगातार झुककर मोबाइल देखने या गलत तरीके से बैठने से गर्दन और ठुड्डी के आसपास की मांसपेशियां कमजोर पड़ सकती हैं। सीधी गर्दन और सही पोस्चर बनाए रखने की आदत चेहरे के लुक में फर्क ला सकती है।

End of Feed