हेल्थ

दिवाली की रोशनी में फीकी न पड़ जाए सेहत की चमक! जानें लंग्स और स्किन की हेल्थ के लिए जरूरी टिप्स

Diwali Pollution Protection Tips : दिवाली और सर्दियों का मौसम लगभग एक साथ ही अपनी दस्तक देते हैं। जिससे दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। जिसका बुरा असर आपकी लंग्स और स्किन हेल्थ पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं लंग्स और स्किन को हेल्दी रखने के कारगर टिप्स...

Image

diwali health tips

Diwali Pollution Protection Tips : दिवाली आने में अभी कई दिन बाकी है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ गया है। जिसका गंभीर असर हमारी लंग और स्किन हेल्थ पर देखने को मिलता है। दिवाली का त्योहार रौशनी, खुशी और मिठास का प्रतीक है, लेकिन इस दौरान बढ़ने वाला प्रदूषण आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां पटाखे जलाने से निकलने वाला धुआं आपके लंग्स और स्किन की हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं इस त्योहारी सीजन में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल?

लंग्स की सुरक्षा के सुझाव

दिवाली पर फेफड़ों को सुरक्षित रखना है, तो आपको खासतौर पर दिवाली के अगले दिन घर के बाहर निकलने से बचना चाहिए। इस दिन सुबह के समय हवा में स्मॉग और धूल के कण बहुत ज्यादा होते हैं। इसलिए आवश्यक होने पर भी मुंह कवर करके ही घर से बाहर निकलें। जिसके लिए आपको एन95 मास्क का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

स्किन की देखभाल कैसे करें?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वायु प्रदूषण न केवल हमारे लंग्स बल्कि हमारी स्किन को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे आपकी त्वचा पर पिंपल्स, रैशेज, और दाने हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए आप घर से बाहर निकलते समय स्किन को पूरी तरह कवर करके रखें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा घर वापस आते ही अपने चेहरे को पानी से धोएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article