टॉयलेट में फोन चलाने की आदत बनेगी खतरनाक, 10 मिनट से ज्यादा बैठने से होगा नुकसान

यदि आप टॉयलेट में फोन लेकर जाने के आदि हैं और इसके लिए आपको 10 मिनट से ज्यादा समय बिताते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा बैठना काफी खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो टॉयलेट में फोन लेकर जाने के आदि हैं। तो आपको बता दें कि आपकी ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बहुत देर तक टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अमेरिकी यूनिवर्सिटी के एक शोध में यह बात साबित हुई है कि टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा बैठने से आपको पाइल्स जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

mobile side effects

क्यों हानिकारक है टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल

अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज सेंटर की डायरेक्टर डॉ. फराह मोंजूर के अनुसार, यदि आप टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा समय बिताते हैं तो यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसका कारण है कि इससे आपके पेट और मलद्वार के आसपास की नसों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। जिससे वहां की नसों में सूजन हो सकती हैं। यही कारण है कि पाइल्स और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

जल्दी फ्रेश होने के लिए क्या करें?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कब्ज से पीड़ित लोगों को बहुत देर तक टॉयलेट में बैठने की जरूरत होती है, जिससे बचने के लिए आप कुछ साधारण से उपायों को फॉलो कर सकते हैं। जिसमें फाइबर युक्त डाइट लेना और वाटर इंटेक को दुरुस्त करना जैसी चीजें शामिल हैं। आपको रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Feed