Dahi Chuda Benefits: मकर संक्रांति का त्योहार बेहद नजदीक है। इस खास मौके पर पूरे देशभर में दही चूड़ा खाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है। सबसे ज्यादा यूपी , बिहार और झारखंड की तरफ इसका खूब सेवन किया जाता है। चुड़ा दही खाने को लेकर कई सारी मान्यताएं भी हैं लेकिन कई लोग इसे सुबह नाश्ते में भी खाना बेहद पसंद करते हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। दही चूड़ा के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। यह सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी दूर होती है। डॉक्टर्स भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि चूड़ा दही खाने के क्या फायदे हैं।
दही चूड़ा से सेहत को मिलने वाले फायदे
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए
दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।
वजन करे कंट्रोल
दही चूड़ा पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम
दही चुड़ा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम होता है।
एनीमिया
दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
