Corona 19 Update: फिर लौट आया कोरोना! इन दो देशों में सबसे ज्यादा खतरा, अस्पताल में भर्ती लोग

Corona-19 Update: कोरोना और महामारी के उस साल को भला कौन भूल सकता है। इस खतरनाक वायरस से लड़कर अभी आम आदमी की जिंदगी पटरी पर आई ही थी कि एक बार फिर कोरोना के लौट आने की खबरे आ रही हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, दो देशों में कोरोना अपने पैर पसार चुका है और एक से बाद एक लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

Corona-19 Update: पुरी दुनिया में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। अभी तो लोग 2020 से 2022 तक की मार से उभरे भी नहीं थे कि ऐसे में कोविड ने एक बार फिर से एंट्री ले ली। एशिया के दो देशों में इसके बढ़ते मामलों की पुष्टि की जा रही है। सिंगापुर और हांगकांग जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामले आ गए हैं। इस खबर से एक बार फिर स्वास्थ्य अधिकारी भी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस तरह के आंकड़ों से पूरे एशिया में फिर से उभरने वाली लहर का संकेत दिया जा रहा है।

Covid-19 wave returns in Asia cases increase in Hong Kong Singapore

क्या है हांगकांग और सिंगापुर की हालत-

हांगकांग में कोरोना के मामले और मौतें एक साल में ज्यादा बढ़े हैं। हांगकांग में 3 मई को खत्म हुए सप्ताह में 31 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य संरक्षण केंद्र की संचारी रोग शाखा के प्रमुख अल्बर्ट औ ने कह कि वायरस की गतिविधि बड़े स्तर पर पहुंच गई है। पॉजिटिव मामलों का प्रतिशत एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सिंगापुर में भी हालत भी चिंताजनक हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगभग एक साल बाद इस महीने संक्रमण के आंकड़ों पर पहला अपडेट जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, 3 मई तक के सप्ताह में मामलों की अनुमानित संख्या 28% बढ़कर 14,200 हो गई है, जो पिछले सात दिनों की तुलना में काफी अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स और आकंड़ों की माने तो मई में अभी तक जितने मामले सामने आए हैं वे पिछले एक साल में अभी तक सबसे ज्यादा हैं।

End of Feed