क्या रोज एल्युमिनियम के बर्तनों में बना खाना खाना सही है, जानिए सेहत पर कैसा होता है असर

Aluminium Utensils Safe Or Not: क्या एल्युमिनियम के बर्तनों में रोज खाना बनाना और खाना सेहत के लिए सही है या यह ‘स्लो पॉइजन’ बन सकता है? बहुत से लोग इस सवाल को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। एल्युमिनियम कुकवेयर का शरीर पर क्या असर पड़ता है, किन परिस्थितियों में यह नुकसानदेह हो सकता है और इसे सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल करें, यहां लें पूरी जानकारी।

Aluminium Utensils Safe Or Not: भारतीय रसोई में एल्युमिनियम के बर्तन बहुत आम हैं। हल्के होते हैं, जल्दी गर्म हो जाते हैं और कीमत भी ज्यादा नहीं होती, इसलिए कई घरों में आज भी इन्हीं में खाना पकाया जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में यह सवाल भी खूब उठने लगा है कि क्या एल्युमिनियम के बर्तनों में बना खाना सेहत के लिए सही है या नहीं। कई लोग इसे ‘स्लो पॉइजन’ तक कह देते हैं। ऐसे में सच क्या है, इसे समझना जरूरी है। वैज्ञानिक रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्युमिनियम के बर्तनों से जुड़ी सच्चाई क्या है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

एल्युमिनियम के बर्तनों में बना खाना कितना सेफ है

एल्युमिनियम के बर्तनों में बना खाना कितना सेफ है

एल्युमिनियम कुकवेयर क्यों इतना इस्तेमाल होता है

एल्युमिनियम के बर्तन लंबे समय से किचन का हिस्सा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह धातु हल्की होती है और जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे खाना जल्दी पक जाता है। यही कारण है कि घरों के अलावा होटल और ढाबों में भी इसका इस्तेमाल खूब होता है। इसके अलावा यह स्टील या दूसरे मेटल के मुकाबले सस्ता भी होता है। लेकिन जब से लोगों में हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ी है, तब से इसके सेफ्टी को लेकर भी चर्चा होने लगी है।

End of Feed