Chhath Puja 2024: पहली बार कर रहे छठ का व्रत तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, एनर्जी से हमेशा भरा रहेगा शरीर

Chhath puja 2024 precautions: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान उपासकों को लंबा निर्जला व्रत रखना होता है। इतनी देर तक भूखा रहना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए अच्छी सेहत के साथ व्रत को पूरा करने के लिए आज हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस छठ महापर्व की शुरुआत दिपावली के त्यौहार बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो जाती है। वहीं छठ का समापन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को होता है। छठ महापर्व की शुरुआत कल यानी 5 नवंबर को नहाए खाए के साथ हो चुकी है, वहीं 8 नवम्बर को उगते सूरज को अर्घ्य देकर इस त्यौहार का समापन होगा। इसके बाद ही पारण किया जा सकेगा। इस 3 दिन लंबे समय में बिना जल के व्रत करने से शरीर में कई सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं यदि आपको पहले से सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिससे सेहतमंद तरीके से व्रत को पूरा करने में मदद मिलेगी

chhath puja precaution

छठ के व्रत में हेल्दी रहने के टिप्स - Tips to stay healthy during Chhath fast

व्रत के पहले क्या करें

लंबे निर्जला व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए ये जरूरी है कि व्रत के पहले डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन के लिए नारियल पानी भी पिएं। व्रत से पहले हल्का भोजन करें। क्योंकि भोजन को पचाने में शरीर को काफी पानी की जरूरत होती है। जो आपके लिए संकट पैदा कर सकता है।

End of Feed