Chhath Puja 2022: मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है छठ पूजा का त्योहार, किसी दवा से कम नहीं है सूर्य की किरणें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 08:25 AM IST

Health Benefits of Chhath Puja: उगते और डूबते सूर्य को जल देने का महापर्व छठ केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं जुड़ा, अपितु इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस साल छठ का पर्व 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा। ये तीन दिन तक चलेगा। जानिए छठ पूजा के स्वास्थय लाभ।

KEY HIGHLIGHTS
  • मानसिक शांति देने वाला त्योहार है छठ
  • आध्यात्मिक लाभ के साथ छठ के हैं स्वास्थय लाभ
  • किसी दवा से कम नहीं होती है सूर्य की किरणें

Chhath Puja Health Benefits: दिवाली के बाद उत्तर भारत खासकर पूर्वी यूपी और बिहार में छठ पूजा (Chhath Puja 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाले चार दिवसीय छठ पर्व का पहला दिन नहाय खाय 28 अक्टूबर को है। छठ में भगवान सूर्य और छठी मैया (सूर्य भगवान की पत्नी ऊषा) की पूजा की जाती है। छठ पूजा के व्रत और सूर्य को अर्घ्य देने से धार्मिक, आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।

Chhath-Puja-Benefits

Chhath Puja

सूर्य की किरणें किसी दवा से कम नहीं है। इनमें शरीर से विषाक्तता निकालने की शक्ति होती है। सूर्य की किरणें विटामिन डी का सबसे बड़ी स्त्रोत है। विटामिन डी मिलने से शरीर में जमा कैल्शियम एक्टिवेट हो जाता है। विटामिन डी से न सिर्फ शरीर ऊर्जावान बनता है, ये हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। सूर्य की किरणों के कारण हमारे शरीर पर अंदर या बाहर चिपके जहरीले पदार्थ बाहर हो जाते हैं। इससे शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। सूर्य की किरणों से त्वचा भी स्वस्थ होती है।

End of Feed