Benefits of Chatth Puja Prasad: लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। छठ पूजा में प्रसाद का काफी महत्व है। इस त्योहार में ठेकुआ के अलावा गन्ना, केला और नारियल और चकतोरा बतौर प्रसाद दिया जाता है। ये सभी न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि बीमारियों से भी बचाते हैं। इसके अलावा ये स्वास्थय को भी मजबूती देते हैं। जानिए लोकपर्व छठ के स्वास्थय को होने वाले फायदे।
Chhath Puja Prasad
ठेकुआ छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद होता है। ये आटे-गुड़ और घी से बना होता है। ठेकुआ को सेहत के लिए फायदेमंद मना गया है। आटा, गुड़ और घी तीनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं और बदलते मौसम में ये तीनों चीजें इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। इसी कारण सर्दी-जुकाम और ठंड से से शरीर की रक्षा करता है। ठेकुआ के अलावा छठ पूजा में गन्ना भी प्रसाद के रूप में दिया जाता है। वहीं, छठी मैया को गन्ना पहले प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। गन्ने को पाचन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। गन्ने का रस पेट की गर्मी कम कर काफी आराम देता है।
केला, नारियल और चकोतरा
छठ पूजा में केले का पूरा गुच्छा छठी मां को चढ़ाया जाता है। केला शरीर के लिए बहुत जरूरी माना गया है। पोटेशियम और ऑयरन से भरपूर केला गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। छठ पूजा में नारियल का भी विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार नारियल इम्युनिटी बढ़ाता है। सर्दी के मौसम में बतौर प्रसाद इसे चढ़ाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।
छठ पूजा में चकोतरा चढ़ता है। ये फल पीला और अंदर से लाल होता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लिए होता है। ये भी स्वास्थ्य के लिए वरदान है, क्योंकि विटामिन सी से भरा होने के कारण ये तमाम तरह के संक्रमण से भी बचाता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
