कितना खतरनाक है चांदीपुरा वायरस? गुजरात में 22 बच्चों की मौत ने बढ़ाई चिंता, जानें लक्षण, उपचार और बचाव

Chandipura Virus Symptoms Gujarat: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। यह वायरस बच्चों में गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकता है। एक्सरपर्ट से जानें इसके लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय।

Chandipura Virus Symptoms Gujarat: गुजरात में चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus-CHPV) के बढ़ते मामलों ने पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है। राज्य सरकार के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक 184 संदिग्ध मामलों में से 35 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 22 बच्चों की मौत हो चुकी है। सभी संक्रमित लोग 15 साल से कम आयु के बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और गंभीर लक्षण वाले बच्चों को तुरंत आईसीयू में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। आइए वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव जायलाल, से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Chandipura Virus

चांदीपुरा वायरस का खतरा, लक्षण और बचाव के उपाय

क्या है चांदीपुरा वायरस

चांदीपुरा वायरस रैब्डोविरिडी (Rhabdoviridae) परिवार का वायरस है, जो मुख्य रूप से एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) यानी दिमाग में गंभीर संक्रमण जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। यह बीमारी भारत में खासकर मानसून के दौरान अधिक देखने को मिलती है। वायरस का प्रसार मुख्य रूप से सैंडफ्लाई (रेतीली मक्खी) के जरिए होता है, हालांकि कुछ परिस्थितियों में मच्छर और टिक भी इसकी भूमिका निभा सकते हैं। संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है और बच्चों में इसकी गंभीरता ज्यादा होती है।

End of Feed