शौच के बाद महसूस होती है जलन और असहजता, क्या होते हैं इसके कारण, आयुर्वेदाचार्य से जानें राहत के लिए सरल नुस्खे

Burning After Poop Causes Reasons Ayurvedic Remedies In Hindi: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अक्सर शौच के बाद मलद्वार के आसपास जलन महसूस होती है। तो आपको बता दें कि आप अकेले नहीं हैं, बहुत से लोग इस तरह की समस्या का सामना करते हैं। लेकिन अगर लंबे समय से किसी को इस तरह की समस्या हो रही है, तो यह काफी नुकसानदेह हो सकता है। यहां जानें इसके पीछे के कारण और राहत के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे।

Burning After Poop Causes Reasons Ayurvedic Remedies In Hindi: क्या आपको भी शौच के बाद मलद्वार के आसपास जलन, चुभन या हल्की असहजता महसूस होती है? ये बात हम अक्सर किसी से कहते नहीं, लेकिन ये परेशानी बहुत आम है। बहुत से लोगों के मन में अक्यर यह सवाल आता है कि आखिर उनके साथ क्यों होता है, इसके पीछे क्या कारण हैं और इससे कैसे राहत पाएं। हाल ही में हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. अर्पणा पद्मनाभन (BAMS,MD,PhD Ayurveda) ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताया है। साथ ही, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल आयुर्वेदिक नुस्खे भी शेयर किए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Burning After Poop Causes Reasons Ayurvedic Remedies In Hindi

Burning After Poop Causes Reasons Ayurvedic Remedies In Hindi

शौच के बाद जलन होने के क्या कारण हैं - Buring After Poop Causes Reasons In Hindi

आयुर्वेदाचार्य डॉ. अर्पणा पद्मनाभन बताती हैं कि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं जैसे शरीर में बढ़ी हुई गर्मी (पित्त), तीखा या तला-भुना खाना, लंबे समय से बनी कब्ज या फिर मलद्वार में छोटे-छोटे कट यानी फिशर। राहत की बात ये है कि इसका हल हमारे किचन और दिनचर्या में ही छिपा है। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार आयुर्वेदिक उपाय, जो आपको आराम दिला सकते हैं।

End of Feed