Brain Health: समय से पहले कमजोर हो सकता है दिमाग, तुरंत बदलें ये आदतें

Brain Health: आपकी रोज की कुछ आदतें धीरे-धीरे दिमाग को कमजोर कर सकती हैं। जानिए कौन सी गलतियां ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचाती हैं और इन्हें कैसे बदलें।

Brain Health: हमारा दिमाग- याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता, भावनाओं और फैसले लेने की ताकत को कंट्रोल करता है। लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे दिमाग की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उम्र बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन गलत लाइफस्टाइल की वजह से दिमाग समय से पहले कमजोर होने लग सकता है। लंबे समय तक खराब आदतें अपनाने से याददाश्त कमजोर होने, ध्यान लगाने में परेशानी और कई न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि इन आदतों में बदलाव करके दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें आपको अपनी जिंदगी से धीरे-धीरे दूर करना चाहिए।

Brain Health

समय से पहले कमजोर हो सकता है दिमाग

हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना और कम सोना

ब्लड प्रेशर बढ़ना शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ज्यादा समय तक हाई बीपी रहने से दिमाग की नसों पर दबाव पड़ता है और स्ट्रोक या याददाश्त से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे कंट्रोल में रखना जरूरी है। इसके अलावा कम सोना सिर्फ थकान की वजह नहीं बनता, बल्कि इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। अच्छी नींद के दौरान हमारा दिमाग खुद को साफ करता है और दिनभर की थकान को दूर करता है। अगर आप लगातार कम नींद लेते हैं तो याददाश्त, फोकस और सोचने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोशिश करें कि रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।

End of Feed