हेल्थ

नाश्ते में जरूर ट्राई करें ये देसी चीज, सुबह-सुबह शरीर को मिलेगी एनर्जी की फुल डोज

Health Benefits of Dalia : सुबह अक्सर जल्दबाजी में कुछ भी उल्टा-सीधा लेते हैं। जिसका असर हमारे शरीर पर दिन भर दिखाई देता है। जी हां यदि आप दिन भर एनर्जी से भरे हुए रहना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई ये देसी चीज जरूर ट्राई करनी चाहिए। आइए जानते है नाश्ते के लिए हेल्दी फूड...

Image

benefits of dalia

Health Benefits of Dalia : हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए सबसे पहला कदम है अच्छा खाना। समय कम है लेकिन खाना हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए और कम समय में बनकर तैयार होना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है दलिया, जिसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है और उसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है। ये एक ऐसा सुपरफूड है जिसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं, लेकिन किस समय दलिया खाना चाहिए, ये जानना भी बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं नाश्ते में दलिया खाने के फायदे...

वेट लॉस में हेल्प

दलिया पचने में आसान होता है और यह शरीर को फायदा पहुंचाता है। दलिये में "खराब" कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम होता है और दिल पर दबाव कम पड़ता है। इसके साथ ही दलिया में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होते हैं, जो काफी हद तक हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। दलिया का सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसे बहुत ही हल्का खाना माना गया है। दलिया में फाइबर और कैलोरी दोनों होती हैं, जो जल्दी भूख नहीं लगने देती और वजन भी बढ़ने नहीं देती।

पाचन होगा बेहतर

दलिया पाचन तंत्र को ठीक तरीके से चलाने में मदद करता है। दलिया में दो तरह के फाइबर मौजूद होते हैं, पहला घुलनशील फाइबर और दूसरा अघुलनशील फाइबर। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं तो दलिया बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दलिया में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करता है और रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है।

कैसे बनाएं दलिया

दलिया खाने में लाभकारी है, लेकिन इसका बनाने का तरीका भी खाने के फायदे को दोगुना बना सकता है। दलिया को दूध के साथ बनाएं, लेकिन इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें, बल्कि गुड़ या शहद डालें। साथ ही, उसमें सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। इसके अलावा, मूंग दाल वाला दलिया भी बना सकते हैं। मूंग दाल का दलिया सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर एक साथ ही मिल जाते हैं। दोनों को नाश्ते से लेकर डिनर तक में ले सकते हैं।

सब्जियों से बना दलिया भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। पालक, गाजर, और मटर के साथ भी दलिया बनाया जा सकता है। इससे दलिया में सारी हरी सब्जियों के गुण आ जाएंगे। इसे आप रात और दिन कभी भी खा सकते हैं। दलिया खाते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। दलिया का ज्यादा सेवन भी पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में दस्त, उल्टी और कब्ज की समस्या हो सकती है।

इनपुट - आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article