Basant Panchami Prasad: बसंत पचंमी (Basant Panchami ) के त्योहार को हिंदू लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से माघ महीने के पांचवें दिन में बसंत पंचमी बनाई जाती है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के तौर पर भी जाना जाता है। इस साल सरस्वती पूजा 26 जनवरी को है।
Basant Panchami Prasad
वहीं सरस्वती पूजा पर प्रसाद (Saraswati Puja Prasad) भी बनाया जाता है। सरस्वती पूजा के प्रसाद में केला, सेब, बेर, गाजर, अंगूर, अमरूद जरूर शामिल होता है। साथ ही सरस्वती पूजा का प्रसाद सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल चीजों के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
सरस्वती पूजा के प्रसाद में छिपी है सेहत की कुंजी
केला
सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल केले में विटामिन बी6 पाया जाता है, जिससे आपकी याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा केला पाचन, हार्ट हेल्थ और वजन को कंट्रोल रखने में सहायक माने जाते हैं।
सेब
सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल सेब दिल हेल्दी रखन के साथ ही वजन को कंट्रोल भी करता है। इसके साथ ही सेब इम्युनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। सेब खाने से नजर भी तेज होती है।
बेर
सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल बेर खान से हड्डियां मजबूत रहती हैं। कैंसर की रोकथाम के लिए भी बेर काफी फायदेमंद है। पाचन तंत्र, कब्ज और वजन कम करने के लिए बेर जरूर खाना चाहिए।
गाजर
सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल गाजर डाइजेशन पावर को बहतर बनाता है। इसके अलावा हार्ट को फिट बनाने के अलावा स्किन को भी सही रखता है। साथ ही गाजर आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।
अंगूर
सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल अंगूर डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर से बचाव करता है। साथ ही अंगूर से स्किन और बालों को काफी लाभ पहुंचता है। इसके अलावा अंगूर से वजन भी कम होता है।
अमरूद
सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल अमरूद डायबिटीज से बचाता है। साथ ही वजन कम करने में काफी मददगार है। इसके अलावा अमरूद पेट दर्द में फायदा पहुंचाता है।
