मॉनसून में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए करें ये काम, बारिश की बूंदें आपको नहीं करेंगी बीमार

बारिश की छम-छम पड़ती बूंदें अगर आपके मन को खुश कर देती हैं तो ये भी पता होगा कि अक्सर लोग इस मौसम में बहुत बीमार पड़ जाते हैं। मॉनसून में खुद को बीमारी और इंफेक्शन से बचाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

Monsoon Health Care Tips: 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, यानी कि नौ दिनों तक धरती तपिश में रहती है। जानकारी के अनुसार पृथ्वी और सूर्य के बीच इस दरमियान दूरी कम हो जाती है, जिससे तपन शुरू हो जाती है। इस तपन, गर्म हवा और उमस के बाद किसी चीज का इंतजार रहता है तो वो है ठंडक, जो बारिश देती है। लेकिन झमाझम बारिश में भीगने से पहले विशेषज्ञ कुछ एहतियात बरतने को कहते हैं, जिससे आपकी खुशी के रंग में भंग न पड़े।

Immunity in Monsoon Season

Immunity in Monsoon Season

झमाझम हो या नन्हीं बूंदें, इन्हें देखते ही मन तरोताजा हो उठता है। हालांकि इस दौरान कमजोर इम्युनिटी की वजह से कई समस्याएं भी आपके घर बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंच सकती हैं। इस बीच देश के कई राज्यों से कोरोना के मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसी कई चीजों के सेवन की सलाह देते हैं, जिससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। खास बात है कि ये चीजें आमतौर पर भारतीय रसोईघरों में मौजूद होती हैं।

End of Feed