हेल्थ

कंट्रोल नहीं रहता ब्लड प्रेशर तो सुबह पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, झट से कंट्रोल में आएजागा BP

Ayurvedic Herbal Drinks For Blood Pressure Patients: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि सुबह के समय ऐसा क्या पिएं जिससे उन्हें चाय की तरह ही एनर्जी मिल सके और शरीर में चुस्ती-फुर्ती आ सके। आपको बता दें कि ऐसे में आप कुछ हर्बल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं

Image

Herbal Drinks For Blood Pressure Patients

Ayurvedic Herbal Drinks For Blood Pressure Patients: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह उनके शरीर में बीपी के स्तर को बनाए रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। ज्यादातर लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि वे अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ करते हैं। लेकिन बीपी के मरीज को ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय-कॉफी में कैफीन और कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने में योगदान देते हैं। ये ब्लड प्रेशर रोगियों की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। लेकिन चाय-कॉफी सुबह के समय थकान दूर करने और शरीर को एनर्जी देने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स माना जाती है। इन्हें पीने के बाद व्यक्ति का मस्तिष्क तुरंत एक्टिव हो जाता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि सुबह के समय ऐसा क्या पिएं जिससे उन्हें चाय की तरह ही एनर्जी मिल सके और शरीर में चुस्ती-फुर्ती आ सके। आपको बता दें कि ऐसे में आप कुछ हर्बल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। सुबह कुछ आयुर्वेदिक ड्रिंक पीने से बीपी भी कंट्रोल रहेगा और सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे। यहां हम आपको बीपी रोगियों के लिए बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक बता रहे हैं।

ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह पिएं ये हर्बल ड्रिंक्स - Herbal Drinks For Blood Pressure Patients To Control BP

तुलसी की चाय

यह अद्भुत चाय न सिर्फ चाय-कॉफी स्वस्थ विकल्प है, बल्कि सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद भी होती है। यह ओसिमुमोसाइड्स ए और बी यौगिक से भरूपर होती है। इस चाय को पीने से तनाव कम होता और मस्तिष्क रिलैक्स होता है। यह खुशी हार्मोन के स्तर को बढ़ाती है। इस तरह बीपी बढ़ने से रोकती है।

अदरक की चाय

अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक में ऐसे गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर रोगियों में बीपी को कंट्रोल रखने के लिए दी जावने वाली दवाइयों में पाए जाते हैं। अदरक कैल्शियम चैनल अवरोधक और एसीई अवरोधक के रूप में कार्य करती है। ठीक बीपी की दवाएं भी इसी तरह काम करती हैं।

अश्वगंधा की चाय

ब्लड प्रेशर रोगियों में तनाव की छुट्टी करने के लिए यह सबसे प्रभावी ड्रिंक है। इसे पीने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है। यह तनाव, एंग्जायटी और नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में योगदान देते हैं।

नींबू पानी

इस प्राकृतिक ड्रिंक में विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशिय जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर रोगियों में बीपी को कंट्रोल रखने के लिए बहुत आवश्यक माने जाते हैं।

आंवला जूस

विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंस से भरपूर ये आयुर्वेदिक ड्रिंक ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए रामबाण है। यह नसों को खोलती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है। जिससे नसों में दबाव नहीं बढ़ता।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article