टाइप 1 डायबिटीज को लेकर हुई एक महत्वपूर्ण रिसर्च, उपचार में मस्तिष्क की भूमिका पर किया गया अध्ययन

Study on Diabetes: टाइप 1 डायबिटीज और इसके इलाज में दिमाग की भूमिका को लेकर एक अहम रिसर्च की गई है। इसमें देखा गया है कि कैसे ब्लड शुगर को लेकर दिमाग रिएक्ट करता है और इससे बॉडी को क्या सिग्नल जाता है। पढ़ें ये रिपोर्ट।

Study on Diabetes: डायबिटीज दुनिया भर के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में एक नई रिसर्च में टाइप 1 डायबिटीज और दिमाग के कनेक्यान पर रिसर्च की गई है। इस अध्ययन से सामने आया है कि मस्तिष्क नए टाइप 1 मधुमेह उपचारों का लक्ष्य बन सकता है और इंसुलिन प्रबंधन का एक बेहतर तरीका तैयार कर सकता है। शोधकर्ताओं ने एक दशक से भी पहले पाया था कि टाइप 1 मधुमेह की एक गंभीर जटिलता- डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) को इंसुलिन की कमी में भी लेप्टिन हार्मोन से ठीक किया जा सकता है।

Diabetes, Diabetes in hindi, Diabetes image

डायबिटीज पर नई रिसर्च (Pic: Canva)

जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन में इस अध्ययन को प्रकाशित किया गया है। इसमें टीम ने बताया कि लेप्टिन मस्तिष्क को कैसे प्रभावित करता है और भविष्य में चिकित्सा में इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है।

End of Feed