नसों की इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जानें क्या है ये रोग, जिसके लिए व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

Donald Trump Health Condition : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। ये खबर व्हाइट हाउस की ओर से राष्ट्रपति की सेहत को लेकर जारी किए गए बयान के बाद सामने आई है। आइए जानते हैं किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Donald Trump Health Condition In Hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल ही में सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हुए देखा गया है। जी हां हाल ही में आईं तस्वीरों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सूजे और नीले हाथों और टखनों को देखकर उनके स्वास्थ्य के प्रति लोगों की चिंताएँ उठी हैं। व्हाइट हाउस ने इन सभी अटकलों और लोगों की चिंताओं को स्पष्ट करते हुए एक बयान जारी किया है। जिसमें इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इंसफिशिएंसी (CVI) रोग है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने बताया कि यह हेल्थ कंडीशन नसों की बीमारी के कारण है। आइए जानते हैं क्या है ये रोग?

डोनाल्ड ट्रंप को हुआ ये गंभीर रोग (Photo - Instagram)

इस रोग से जूझ रहे राष्ट्रपति ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान यानी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को क्रोनिक वेनस इंसफिशिएंसी नाम का रोग है। जिससे हमारी नसें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। वहीं उनके इस रोग का पता वैस्कुलर में टेस्ट में लगा। व्हाइट हाउस के डॉक्टर की मानें तो, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में यह एक आम बीमारी है।

End of Feed