Alzheimer's Day 2026: अल्जाइमर क्या होता है, इसके लक्षण क्या होते हैं? भूलने की आदत को हल्के में न लें

Alzheimer's Day 2026, भूलने की बीमारी के लक्षण: आज 21 सितंबर को अल्जाइमर डे के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्जाइमर बीमारी के विषय में जागरुकता बढ़ाना है। यहां पढ़ें अल्जाइमर क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं।

Alzheimer's Day 2026, भूलने की बीमारी के लक्षण: कभी चश्मा कहां रखा याद नहीं रहता, कभी किसी पुराने परिचित का नाम कुछ देर के लिए दिमाग से निकल जाता है। ऐसी छोटी-छोटी भूलें हम सभी की जिंदगी का हिस्सा हैं। इसलिए हर भूल को बीमारी समझना सही नहीं है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को बार-बार वही बातें भूलने लगें, रोज के कामों में परेशानी आने लगे या परिचित चीजों को समझने में पहले से ज्यादा समय लगने लगे, तो इस बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है।

End of Feed