हेल्थ

क्या आपके मन में भी है सफेद चावल के सेवन को लेकर ये गलत धारणाएं? यहां जानें व्हाइट राइस खाने के 8 हेल्थ बेनिफिट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 4, 2023, 08:32 AM IST

सफेद चावल हर घर में बनने वाली एक आम डिश है। यह दुनिया भर में सबसे अधिक खाया जाने वाला चावल है। सफेद चावल कार्बोहाइड्रेट, फोलेट और विटामिन बी1 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Image

सफेद चावल का सेवन करने के फायदे

Benefits of eating white rice: सफेद चावल हर घर में बनने वाली एक आम डिश है। यह दुनिया भर में सबसे अधिक खाया जाने वाला चावल है। सफेद चावल कार्बोहाइड्रेट, फोलेट और विटामिन बी1 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सफेद चावल के सेवन को लेकर वर्षों से लोगों के मन में एक धारणा है कि सफेद चावल का सेवन करना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि सफेद चावल का सेवन अनहेल्दी नहीं है।

आपमें से कई लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि सफेद चावल का सेवन करना चाहिए या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि सफेद चावल फोलिक एसिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो स्वस्थ कोशिका क्रिया, रक्तचाप के नियमन और हृदय रोग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें वसा और सोडियम भी कम होता है, जो मोटापे और उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सफेद चावल अभी भी एक परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट है, जिसका मतलब है कि इसमें साबुत अनाज में पाए जाने वाले फाइबर और पोषक तत्वों की कमी होती है। इसलिए, सफेद चावल का सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है और इसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे सब्जियां, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा के साथ सेवन करने के लिए कहा जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सफेद चावल खाने के 8 फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

सफेद चावल का सेवन करने के फायदे- Benefits of eating white rice

ऊर्जा का अच्छा स्रोत

सफेद चावल का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है।

ग्लूटन फ्री

सफेद चावल ग्लूटन फ्री होता है और ग्लूटन की कमी से जुझ रहे लोगों के लिए कार्बोहाइड्रेट का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

पाचन तंत्र को बेहतर करे

सफेद चावल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से सफेद चावल कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर साबित होता है। चावल एक नेचुररल ड्यूरेटिक के तौर पर काम करता है जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

ब्लड प्रेशर

सफेद चावल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सफेद चावल में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं जो कोशिकाओं, डीएनए और प्रोटीन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वेट लॉस

सफेद चावल में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जो वजन घटाने में बेहद कारगर माना जाता है।

इम्यून सिस्टम

सफेद चावल में विटामिन डी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

क्रोनिक डिजीज

सफेद चावल खाने से मधुमेह, मोटापा और कैंसर जैसी क्रोनिक डिजीज का खतरा कम होता है। सफेद चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारी पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

कैलोरी में कम

अन्य अनाजों की तुलना में सफेद चावल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। एक कप पके हुए सफेद चावल में केवल 200 कैलोरी होती है, जबकि ब्राउन राइस में लगभग 215 कैलोरी होती है। सफेद चावल का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article