डाउन सिंड्रोम के साथ हर साल पैदा हो रहे 37 हजार बच्चे, WHO की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देश में यहां सबसे ज्यादा केस

37 Thousand Children Are Born With Down Syndrome Every Year Says WHO: डाउन सिंड्रोम कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन इसके लिए समय पर पहचान और सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। हाल ही में आई WHO की रिपोर्ट ने देश में इसके मामलों की असली तस्वीर शेयर की है, रिपोर्ट चेतावनी दे रही है कि हमें अपनी स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत बनाना होगा, ताकि हर बच्चा एक बेहतर जीवन जी सके। चलिए जानते हैं, रिपोर्ट में क्या बताया गया है।

37 Thousand Children Are Born With Down Syndrome Every Year Says WHO: हाल ही में WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल करीब 37 हजार बच्चे डाउन सिंड्रोम के साथ पैदा हो रहे हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है, क्योंकि इस बीमारी का सीधा असर बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास पर पड़ता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि देश के कुछ राज्यों, खासतौर पर मध्य प्रदेश में इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

37 Thousand Children Are Born With Down Syndrome Every Year

37 Thousand Children Are Born With Down Syndrome Every Year

क्या होता है डाउन सिंड्रोम?

डाउन सिंड्रोम एक तरह की जेनेटिक बीमारी होती है, जो बच्चे के जन्म के समय ही होती है। इसमें बच्चे के शरीर में एक क्रोमोसोम ज्यादा होता है, जिससे उसका मानसिक विकास धीमा हो जाता है। ऐसे बच्चों को बोलने, समझने और सीखने में ज्यादा समय लगता है। इनके चेहरे के बनावट और हावभाव भी सामान्य बच्चों से थोड़े अलग होते हैं।

End of Feed