Sapna Choudhary ने नए गाने 'दामन' से मचाया धमाल, डांस देखकर दीवाने हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 12:09 PM IST

Sapna Choudhary song Daman: यूट्यूब पर जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना दामन धूम मचा रहा है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 07 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Sapna Choudhary song Daman: यूट्यूब पर जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना दामन धूम मचा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी का अंदाज ऐसा है कि फैंस उनकी अदाओं पर लट्टू हुए जा रहे हैं। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 07 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सपना चौधरी के साथ- साथ ध्रुव सिंघल पर फिल्माया गया है जबकि इस गाने को अक्की आर्यन ने आवाज दी है। इस गाने का संगीत राकेश माजेरिया का है। पार्टी के लिए यह गाना एक दम परफेक्ट है। इस गाने को सपना चौधरी ने खुद इंसटाग्राम पर शेयर किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!