कहीं 1971 जैसा न हो जाए हाल- इसी खौफ ने पाकिस्तान से करवाया सीजफायर, बिना किसी शर्त के भारत के आगे झुका पाक

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है। इस सीजफायर से पहले पाकिस्तान के अंदर, भारत ने जो तबाही मचाई है, वो पाकिस्तान कभी नहीं भूल पाएगा। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर 5 एयरबेस तक तबाह हो चुके हैं। यही कारण रहा कि पाकिस्तान सीजफायर की गुहार, भारत के सामने लगाने लगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ संघर्ष, अब रुक गया है, शनिवार शाम को पाकिस्तान और भारत की ओर से सीजफायर की घोषणा की गई। अब सवाल ये है कि भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान आखिर सीजफायर की गुहार क्यों लगाने लगा? क्यों अमेरिका के पास गया? भारत ने ऐसा क्या कर दिया कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और बिना शर्त के ही सीजफायर के लिए ऑफर भेज डाला।

End of Feed