देश

1-2 नहीं बल्कि भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए थे पाक के 5 बड़े आतंकी, जैश से लेकर लश्कर तक तबाह

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक में कई खूंखार आतंकी मारे गए हैं। जिनमें से मसूद अजहर का साला भी शामिल है। इसके अलावा लश्कर का टॉप का कमांडर भी भारत के एयर स्ट्राइक में मारा गया है।

Image

पाकिस्तान के टॉप आतंकी भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए

भारत ने पाकिस्तान पर 7 मई 2025 को जिस एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था, उसमें आम आतंकी ही नहीं बल्कि कई खूंखार आतंकी मारे गए हैं। कोई जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का जीजा है तो कोई साला। इतना ही नहीं लश्कर के भी कई बडे़ आतंकी मारे गए हैं। इन आतंकियों के कारनामे इतने बड़े थे कि इनके जनाजे में पाकिस्तान के कई सैन्य अफसर तक शामिल हुए थे।

9 आतंकी ठिकाने हुए थे तबाह

भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में बने जैश और लश्कर के ठिकानों पर हमला किया था। कुल 9 आतंकी ठिकानों भारत ने ध्वस्त किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों में 5 ऐसे खूंखार आतंकी शामिल थे, जिन्होंने भारत में कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था।

भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकी की लिस्ट

  • मुदस्सर खादियन खास उर्फ मुदस्सर उर्फ अबू जुंदाल- यह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। इसके जनाजे की नमाज सरकारी स्कूल में हुई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया। पाक सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज समारोह में शामिल हुए।
  • हाफिज मुहम्मद जमील- जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। वह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला है।
  • मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ आतंकी और मौलाना मसूद अजहर का साला था। आईसी-814 अपहरण मामले में वांछित था।
  • खालिद उर्फ अबू अकाशा- लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी था, जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था और अफ़गानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल था। उसका अंतिम संस्कार फ़ैसलाबाद में हुआ और उसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फ़ैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।
  • मोहम्मद हसन खान-जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ आतंकी। पीओके में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी।

आतंकियों के दोनों आका 'लापता'

बता दें कि भारत की एयर स्ट्राइक के बाद से जैश चीफ मसूद अजहर और लश्कर चीफ हाफिज सईद भी गायब है। दोनों नजर नहीं आया है। मसूद अजहर के परिवार के तो 10 सदस्य भी भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए हैं। जिसमें बहन से लेकर जीजा तक और भांजे से लेकर भाई तक शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article