पापुआ न्यू गिनी में नरेंद्र मोदी: समझें- चीन के लिहाज से क्यों मायने रखता है हिंदुस्तानी PM का यह दौरा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 07:28 AM IST

Narendra Modi Papua New Guinea visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) तीसरे इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कॉपरेशन (फिपिक) समिट में कहा, "मेरे लिए आप छोटी द्वीप देश नहीं बल्कि बड़े महासागर मुल्क हैं।" मोदी इससे पहले जापान में थे, जहां उन्होंने जी-7 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की थीं।

Narendra Modi Papua New Guinea visit: हिंदुस्तान (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जापान से सीधे दुनिया के तीसरे सबसे बड़ी द्वीप देश पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) पहुंचे। द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ावा देते हुए सोमवार (22 मई, 2023) को तीसरी इंडिया पैसिफिक आइलैंड्स कॉपरेशन (India-Pacific Islands Cooperation) समिट के दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया हर मदद के लिए तैयार है और उसके लिए पूरा विश्व परिवार की तरह है। इस बीच, सियासी गलियारों में मोदी के इस दौरे को दक्षिण प्रशांत में भारत की बढ़ती धमक के तौर पर देखा गया।

दरअसल, तीन मुल्कों के अपने दौरे के दूसरे चरण में मोदी प्रशांत के इस छोटे से द्वीप मुल्क पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। रोचक बात है कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है। आम तौर पर वहां सूरज ढलने के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता है, मगर मोदी के लिए यह अपवाद रहा और उनका औपचारिक स्वागत किया गया। यही नहीं, मोदी के समकक्ष (उम्र में 20 बरस छोटे) जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया और सम्मान के तौर पर उनके पैर भी छुए।

End of Feed