क्यों मचा है लॉस एंजिल्स में संग्राम, ट्रंप की किस मुहिम से भड़के लोग, अब तक क्या-क्या हुआ?

दरअसल, ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को निकालने की मुहिम चला रखी है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि लॉस एंजिल्स को अवैध प्रवासियों से मुक्त कराया जाएगा। इसी मुहिम के तहत लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड भेजे गए हैं।

Why Los Angeles Is On Fire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आदेश पर इन दिनो लॉस एंजिल्स में संग्राम मचा हुआ है। हालात इस कदर खराब हुए कि प्रदर्शनकारी पुलिस और सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बना रहे हैं। इन्होंने यहां कई वाहनों-दुकानों को फूंक दिया है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में हालात को काबू करने के लिए 2000 नेशनल गार्ड्स भेजे हैं। यह पहला मौका है, जब किसी राज्य की नेशनल गार्ड को गवर्नर की अनुमति के बिना भेजा गया। आखिर क्या है ये पूरा मामला समझने की कोशिश करते हैं।

Los angles violence

लॉस एंजिल्स में हिंसा का दौर

ट्रंप की किस मुहिम से बढ़ा तनाव?

दरअसल, ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को निकालने की मुहिम चला रखी है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि लॉस एंजिल्स को अवैध प्रवासियों से मुक्त कराया जाएगा। इसी मुहिम के तहत लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड भेजे गए हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों और नेशनल गार्ड के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। लॉस एंजिलिस में संघीय आव्रजन अधिकारियों ने आव्रजन नियमों के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को 44 लोगों को गिरफ्तार किया जिसके बाद से प्रदर्शन हो रहे हैं। खास बात ये है कि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम और लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बैस ने ट्रंप के नेशनल गार्ड्स भेजने के फैसले का विरोध किया है। लेकिन ट्रंप अपनी मुहिम से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने कहा है कि नेशनल गार्ड की तैनाती इसलिए जरूरी है क्योंकि न्यूजॉम और अन्य डेमोक्रेट आव्रजन एजेंटों को निशाना बनाकर किए जा रहे इन प्रदर्शनों को रोक पाने में विफल रहे हैं।

End of Feed