कमलनाथ क्यों हो गए कांग्रेस से नाराज? राज्यसभा की चाहत या बेटे का सियासी भविष्य...BJP ने लिख दी पूरी स्क्रिप्ट!

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Feb 18, 2024, 09:50 AM IST

Kamal Nath may Join BJP: कमलनाथ और नकुलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में वे भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। कमलनाथ के दक्षिणी दिल्ली स्थिति आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Kamal Nath may Join BJP: कांग्रेस पार्टी इन दिनों अंदरूनी कलह से जूझ रही है। कई राज्यों में बड़े-बड़े नेता आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप पिछले कुछ महीनों में पार्टी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इनमें हालिया नाम महाराष्ट्र के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसके अलावा बेटे नकुलनाथ समेत कई कांग्रेसी नेता भी कमलनाथ के साथ जुड़ सकते हैं।

Kamal Nath

भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद से ही कमलनाथ को लेकर सियासी कयास लगने शुरू हो गए थे। हालांकि, एक दिन पहले ये चर्चा तब तेज हो गई जब उनके बेटे नकुलनाथ ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा लिया। इस घटनाक्रम के बीच कमलनाथ और नकुलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में वे भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। कमलनाथ के दक्षिणी दिल्ली स्थिति आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

End of Feed