बिहार में नए समीकरण की आहट! महागठबंधन के साथ जाने को बेताब AIMIM, लालू को खुद ओवैसी की पार्टी के नेता ने लिखा खत

इस समय, AIMIM महागठबंधन में शामिल होना चाहती है, लेकिन महागठबंधन की तरफ से कोई हां या ना अभी तक नहीं आया। अगर जल्द कुछ निर्णायक नहीं होता, तो AIMIM अलग चुनाव लड़ने की तैयारी भी रख रही है।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लड़ाई इस बार भी मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन में दिख रही है। लेकिन बिहार में इनके अलावा भी कुछ ऐसे नेता हैं, जो पूरा समीकरण बदल सकते हैं, उसी में एक है असदुद्दीन ओवैसी। असदुद्दीन ओवैसी पिछली बार भी विधासनभा चुनाव में उतरे थे, 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। सीमांचल में काफी प्रभाव डाला था। हालांकि बाद में 4 विधायक आरजेडी में चले गए। अब जब बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव का शोर है, तारीख का ऐलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन जमीन पर पूरी राजनीति चल रही है, प्रचार चल रहा है। ऐसे में अब ओवैसी की पार्टी की चाहत है कि उसे महागठबंधन में एंट्री मिल जाए। इसके लिए AIMIM ने राजद प्रमुख लालू यादव को पत्र भी लिखा है।

bihar elction.

बिहार चुनाव में ओवैसी बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

End of Feed