Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Princess of Netherlands: किसने रची नीदरलैंड की राजकुमारी की हत्या की साजिश? 'नाजी' लिंक से दहल उठा यूरोप!

Princess of Netherlands: नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और उनकी छोटी बहन राजकुमारी एलेक्सिया के खिलाफ हत्या और अपहरण की साजिशों ने नीदरलैंड के शाही परिवार की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुख्यात ड्रग लॉर्ड रिदुआन तागी और उसके नेटवर्क ने राजकुमारी अमालिया को निशाना बनाया था, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया और कुछ समय के लिए देश छोड़कर मैड्रिड जाना पड़ा। आइए जानते हैं कि कैसे ड्रग माफिया ने राजकुमारी की आजादी छीन ली है।

Image
Princess of Netherlands: किसने रची नीदरलैंड की राजकुमारी की हत्या की साजिश? 'नाजी' लिंक से दहल उठा यूरोप!
Authored by: Piyush Kumar
Updated May 3, 2026, 13:47 IST
Follow on Google News

Princess of Netherlands: अक्सर फिल्मों में देखा जाता है कि राजा अपनी बेटियों, यानी राजकुमारियों को अत्यंत सुरक्षित घेरे में रखते हैं। उन्हें हमेशा सैनिकों और सेवादारों के पहरे के बीच महलों में रहना पड़ता है, क्योंकि राजा को भय रहता है कि कहीं कोई दुश्मन उनकी बेटी को नुकसान न पहुंचा दे। अमूमन ऐसी कहानियां फिल्मों तक ही सीमित रहती हैं, लेकिन नीदरलैंड के शाही परिवार के लिए यह कहानी हकीकत बन चुकी है।

नीदरलैंड की राजकुमारी कैथरीना अमालिया और उनकी छोटी बहन राजकुमारी एलेक्सिया के खिलाफ एक बार फिर हत्या और अपहरण की साजिश का खुलासा हुआ है। भविष्य की डच रानी, राजकुमारी कैथरीना अमालिया पहले भी कई बार खतरों का सामना कर चुकी हैं। दरअसल, दोनों बहनों पर एक खूंखार ड्रग लॉर्ड की बुरी नजर है।

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया की हत्या की साजिश रच जा रही। princess.catharinaamalia insta handle

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया की हत्या की साजिश रच जा रही। princess.catharinaamalia insta handle

20 वर्षीय कैथरीना अमालिया, नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की सबसे बड़ी बेटी हैं और डच सिंहासन की उत्तराधिकारी (प्रिंसेस ऑफ ऑरेंज) मानी जाती हैं। उन्होंने एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय से राजनीति, मनोविज्ञान, कानून और अर्थशास्त्र (PPLE) में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वहीं, राजकुमारी एलेक्सिया भी 20 वर्ष की हैं और वह सिंहासन की दूसरी उत्तराधिकारी हैं।

आजादी पर लगा 'ग्रहण'

बीते कुछ वर्षों में इन दोनों बहनों के खिलाफ बुनी गई साजिशों की कहानियां रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। अपहरण के खौफ और कट्टरपंथी साजिशों की आहट ने शाही परिवार को इस कदर डरा दिया है कि उन्होंने अपनी वारिसों को सुरक्षा के नाम पर एक अभेद्य और सख्त पहरे वाली कोठरी में सीमित कर दिया है। महलों की चकाचौंध के पीछे उनकी आजादी पर लगा यह ग्रहण किसी भयावह सपने जैसा है, जो कब खत्म होगा, इस पर अब भी रहस्य बना हुआ है।

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया की फोटो। princess.catharinaamalia insta handle

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया की फोटो। princess.catharinaamalia insta handle

2022 से शुरू हुआ खौफ का सिलसिला

इस खौफनाक कहानी की शुरुआत साल 2022 में हुई थी, जब इंटेलिजेंस रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि एक शक्तिशाली ड्रग कार्टल राजकुमारी के अपहरण या उन पर हमले की साजिश रच रहा है। यूरोप के ड्रग साम्राज्य का बेताज बादशाह कहा जाने वाला रिदुआन तागी, राजकुमारी अमालिया को निशाना बनाना चाहता है।

जैसे ही यह जानकारी शाही परिवार तक पहुंची, राजकुमारियों को रातों-रात अपना हॉस्टल छोड़ना पड़ा। उन्हें एक साल के लिए नीदरलैंड्स छोड़कर स्पेन के मैड्रिड में शरण लेनी पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि रानी मैक्सिमा ने भावुक होते हुए कहा, "मेरी बेटी अब आम लड़कियों की तरह बाहर नहीं निकल सकती, उसकी आजादी छिन गई है।"

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया की फोटो। princess.catharinaamalia insta handle

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया की फोटो। princess.catharinaamalia insta handle

नाजी साजिश और गिरफ्तारी

इस बीच पुलिस ने एक 33 वर्षीय कट्टरपंथी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो कुल्हाड़ियां बरामद हुईं। चौंकाने वाली बात यह थी कि इन कुल्हाड़ियों पर राजकुमारी एलेक्सिया का नाम और नाजियों का कुख्यात नारा 'सीग हील' खुदा हुआ था। इसके अलावा, उस शख्स के पास से एक पर्चा भी मिला जिस पर 'ब्लडबाथ' (खून-खराबा) लिखा था। भले ही रिदुआन तागी फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहा है, लेकिन उसका नेटवर्क आज भी सक्रिय और खतरनाक बना हुआ है।

कौन है रिदुआन तागी?

रिदुआन तागी नीदरलैंड में हत्या के कई मामलों का मुख्य आरोपी है। उस पर जेल तोड़कर भागने की साजिश रचने और अपनी कोठरी से ही आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने के आरोप हैं। तागी 'मोक्रो माफिया' नामक एक खूंखार आपराधिक गिरोह का सरगना है, जिस पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया की फोटो। princess.catharinaamalia insta handle

नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया की फोटो। princess.catharinaamalia insta handle

सुनहरे पिंजरे का दर्द

राजकुमारी अमालिया, जो भविष्य में नीदरलैंड्स की रानी बनेंगी, फिलहाल एक 'सुनहरे पिंजरे' में कैद रहने को मजबूर हैं। हाल ही में अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे अपनी वह साधारण जिंदगी याद आती है, जब मैं बिना डरे दुकान पर जा सकती थी या गलियों में बेखौफ घूम सकती थी।"

End of Article