कैसे दुनिया के सामने ट्रंप हो गए एक्सपोज, साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति ने मुंह पर ही सुना दी खरी-खरी; यहां जानें किसमें कितनी है सच्चाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ एक बैठक के दौरान श्वेत किसानों की हत्या का मुद्दा उठाया और उनके देश पर इस मामले को सुलझाने में विफल रहने का आरोप लगाया। हालांकि, रामाफोसा ने तमाम आरोपों को मुंह पर ही सिरे से खारिज कर दिया।

US South Africa Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) के साथ एक बैठक के दौरान श्वेत किसानों की हत्या का मुद्दा उठाया और उनके देश पर इस मामले को सुलझाने में विफल रहने का आरोप लगाया। ट्रंप और रामाफोसा के बीच हुई तनावपूर्ण बैठक ने फरवरी में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ हुए विवाद की याद दिला दी।

US South Africa Talks

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (बाएं)

रामाफोसा से पहले ट्रंप फरवरी में व्हाइट हाउस में जेलेंस्की से भिड़ गए थे। हालांकि, बाद में इस्तांबुल में दोनों की एक कमरे के बीचों-बीच बैठकर बात करते हुए तस्वीर सामने आई थी।

End of Feed