इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन से ही BJP छू पाएगी 370, 400+ सीटों की बुलंदी, बनानी होगी प्रचंड भगवा लहर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 9, 2024, 10:34 AM IST

Lok Sabha Election 2024 : हिंदी बेल्ट के राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में वह अधिकतम सीटें हासिल कर चुकी है। सबसे बड़े राज्य यूपी में इस बार वह ज्यादा सीटें हासिल कर सकती है।

Lok Sabha Election 2024 : मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। 2014, 2019 के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी ने सीट जीतने का अपना लक्ष्य बढ़ाया है। भाजपा अपने लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के पिछले दो लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए उसका यह मिशन असंभव नहीं है लेकिन मुश्किल जरूर लगता है। अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए उसे हिंदी बेल्ट के उन राज्यों में सीटें बढ़ानी होंगी जहां उसे कम सीटें मिलीं। साथ ही दक्षिण भारत में उसे उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करना होगा। 400 प्लस का आंकड़ा अगर उसे छूना है तो दक्षिण भारत के राज्यों खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना में उसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

BJP strike rate

भाजपा को इस बार बढ़ाना होगा अपना स्ट्राइक रेट।

इन राज्यों में अधिकतर सीट हासिल कर चुकी है BJP

हिंदी बेल्ट के राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में वह अधिकतम सीटें हासिल कर चुकी है। सबसे बड़े राज्य यूपी में इस बार वह ज्यादा सीटें हासिल कर सकती है। यहां उसके पास 16 सीटों की गुंजाइश है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम में वह अपनी सीटें बढ़ा सकती है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा ने इस बार एनडीए का कुनबा बढ़ाया है और जिताऊ उम्मीदवार पर दांव लगाया गया है।

End of Feed