राहुल-प्रियंका की जोड़ी क्या गांधी परिवार को वापस दिलाएगी अमेठी? समझिए कांग्रेस का प्लान

Lok Sabha Chunav: कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट पर फिर गांधी परिवार का कब्जा होगा? सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी है, कयास जताए जा रहे हैं कि अब प्रियंका इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। राहुल-प्रियंका की जोड़ी का उत्तर प्रदेश के इन दोनों सीटों पर कितना प्रभाव डालेगी?

Congress Plan For Amethi Raebareli: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 2 सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही हैं। मगर 2019 के चुनाव में कांग्रेस के किले अमेठी में भाजपा ने जीत का परचम फहराया था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस सीट से करारी हार झेलनी पड़ी थी, उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी ने पटखनी दी थी, मगर इस बार राहुल और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा जरा भी कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं।

Raul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Amethi Raebareli

अमेठी और रायबरेली में क्या है कांग्रेस का प्लान?

क्या अमेठी में होगी कांग्रेस की वापसी?

स्मृति ईरानी ने पिछली बार राहुल को अमेठी में करारी शिकस्त दी थी। हालांकि राहुल गांधी ने उस वक्त केरल के वायनाड सीट से चुनाव जीता था। अब माना जा रहा है कि वो एक बार फिर से अमेठी से ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। इस बार वो जहा भी ढिलाई नहीं बरतने वाले हैं, तभी यहां वो अपनी बहन प्रियंका के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए हुंकार भरने जा रहे हैं।

End of Feed