बिहार चुनाव के लिए 'खास प्लॉनिंग के साथ आगे बढ़ रहे PK, 10 प्वाइंट में समझें 'जनसुराज की रणनीति'

प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाकर उसे असलीजामा पहनाने में जुटे हैं, इससे लिए वो माहिर नेता की तरह हर दांव आजमा रहे हैं, जानें क्या खास हैं उनकी तैयारियां...

कभी राजनीतिक रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर उर्फ PK अब खुद एक पॉलिटिशियन हैं, भारतीय राजनीति में आने से पहले आठ साल तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य में काम किया फिर वो देखते ही देखते भारतीय राजनीति के लिए एक ऐसा नाम हो गया जिसका नाम चुनाव में सफलता का पर्याय बनता रहा, पीके ने राजनीति की ताकत को बेहद करीब से देखा और बाद में खुद ही इसका हिस्सा बनने की सोची और इस सोच को फलीभूत भी किया।

Prashant Kishor Jan Suraaj Party

प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

साल 2022 मई में प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट के साथ अपना खुद का एक राजनीतिक संगठन बनाने का संकेत दिया जिसमें कहा गया था कि यह 'असली मालिक, जनता' के पास जाने और 'जन सुराज-जन सुशासन' के रास्ते पर चलने का समय है... 2024 को किशोर ने जन सुराज अभियान को एक औपचारिक राजनीतिक दल के रूप में घोषित किया, जिसे जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के नाम से जाना जाता है।

End of Feed