Iran Israel War: 48 घंटे बाद भी ईरान के हमले का जवाब नहीं दे पाया इजराइल, वो कौन सा हथियार जिससे डर रहे नेतन्याहू!

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 16, 2024, 09:57 AM IST

Iran Israel Tension Explained: यह देखना दिलचस्प होगा कि हमास पर तुरंत एक्शन लेने वाला इजराइल अब तक ईरान को लेकर चुप क्यों है? इजराइल सीधे तौर पर ईरान से भिड़ने से खुद को क्यों रोक रहा है? ईरान के पास ऐसे कौन से हथियार हैं, जो इजराइल के चिंता का कारण बने हुए हैं? इसके बावजूद इजराइल अगर ईरान पर जवाबी कार्रवाई करता है तो मंजर क्या होगा?

Iran Israel Tension: ईरान के इजराइल पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध की आशंका बनी हुई है। हालांकि, ईरान के मिसाइल हमले के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी इजराइल ने अब तक जवाबी हमला नहीं किया है। इजराइल के सेना प्रमुख की ओर से इतना जरूर कहा गया है कि उनका देश पिछले हफ्ते हुए ईरान के हमले का जवाब देगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इजराइल ऐसा कब और कैसे करेगा।

End of Feed