Indian Air Force Day: पहले IAF था RIAF, इंडियन एयरफोर्स को आखिर कैसे और कब मिले पंख, इसका कराची से क्या लेना-देना?

भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय विमानन कोर के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना को हवाई सहायता प्रदान करना था। आइए आज के दिन इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी कुछ अहम बातों पर ध्यान देते हैं। ये भी जानेंगे कि कैसे पहले अंग्रेजों के दौरान इंडियन एयरफोर्स काम करती थी।

Indian Air Force News: 8 अक्टूबर, 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना के साथ ही भारत के लिए फिर कोई सीमा नहीं रही। यानी वह आज दुश्मनों को उसकी सीमा के अंदर घुसकर मारती है और खुद का भी आसमान सेफ रखती है। बात शुरुआती दौर की करें तो ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन, भारतीय विमानन कोर की स्थापना विमानों के एक छोटे से बेड़े के साथ की गई थी। यह भारतीय सशस्त्र बलों का तीसरा विंग बन गई, जो आज भी भारत के आसमान को हर खतरे से बचाता है।

​इंडियन एयरफोर्स

इंडियन एयरफोर्स को आखिर कैसे और कब मिले पंख। Photo-ANI

भारतीय वायु सेना की स्थापना

भारतीय सशस्त्र बलों के सबसे महत्वपूर्ण विंग्स में से एक की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी। आज की भारतीय वायु सेना को उस समय भारतीय विमानन कोर के नाम से जाना जाता था। इस कोर का उद्देश्य भारतीय सेना को हवाई सहायता प्रदान करना था।

End of Feed