न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमला रहा कितना कारगर? क्या सुरंगों को भरकर बड़े नुकसान से बच निकला ईरान?

एक ओर जहां अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि वे हमले में हुए नुकसान का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, ईरान ने यह नहीं बताया है कि हमले में उसे कितना नुकसान हुआ है।

US Attack On Nuclear Sites of Iran: एक तरफ जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा है कि अमेरिका के हमले में ईरान के परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर इस बात पर कयास लग रहे हैं कि आखिर ईरान को कितना नुकसान पहुंचा है? ईरान ने अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है। दरअसल, ये बात सामने आ रही है कि ईरान ने अमेरिकी हमले से पहली ही परमाणु स्थलों पर सुरंगों को मिट्टी से ढक दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अमेरिका हमला कितना कारगर रहा?

Nuke Iran

क्या बड़े नुकसान से बच गया ईरान?

ईरान ने नुकसान पर साधी चुप्पी

अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि वे हमले में हुए नुकसान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, ईरान ने भी यह नहीं बताया है कि हमले में उसे कितना नुकसान हुआ है। ईरान ने इस युद्ध में इजराइल की ओर से किए गए हमलों के बारे में अभी तक कोई विवरण नहीं दिया है। ईरान ने संभवतः अमेरिकी हमलों से पहले परमाणु केंद्रों के पास बनी सुरंगों को भर दिया था। अमेरिका के एक परमाणु अप्रसार संगठन द्वारा उपग्रह तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि ईरान ने शायद रविवार की सुबह अमेरिकी हमलों से पहले इस्फहान में अपने परमाणु स्थल पर बनी सुरंगें भर दी हैं।

End of Feed