वरदान नहीं 'अभिशाप' बन गई बलूचिस्तान की खनिज संपदा, पाकिस्तान की लूट की कीमत चुकाते हैं बलोच

Balochistan Earth Minerals : बलूचिस्तान में जो खनिज संपदा है, अगर उनका सही तरीके से दोहन हो और इस पैसे का इस्तेमाल सही तरीके से हो तो बलूचिस्तान का कायापलट हो सकता है। बलूचिस्तान में खनिज संपदा कितनी है, इसके बारे में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ पाकिस्तान की एक रिपोर्ट है जो यह कहती है कि बलूचिस्तान में 80 से ज्यादा खनिज संपदा का भंडार है।

Balochistan Earth Minerals : पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत जाफर एक्सप्रेस को अगवा किए जाने के बाद अचानक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को बलोच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए की अगुवाई में बलूचिस्तान के सशस्त्र गुटों ने क्वेटा से पेशावर के लिए निकली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। इस ट्रेन में सैन्यकर्मी सहित करीब 500 लोग सवार थे। बीएलए का दावा है कि पाकिस्तानी सेना के साथ हुए संघर्ष में उसने 30 सैनिकों को मार गिराया और ट्रेन में सवार औरतों और बच्चों को रिहा किया। वहीं, ट्रेन को अगवा किए जाने पर पाकिस्तान सरकार और सेना के अपने दावे हैं। रेडियो पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि विद्रोहियों ने 400 से अधिक लोगों को बंधक बनाया जिनमें एक बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मियों की थी। सुरक्षा बलों का दावा है कि उन्होंने करीब 155 यात्रियों को छुड़ा लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में 27 विद्रोही मारे गए हैं। बाकी बचे बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

Balochistan

बलूचिस्तान में है खनिज संपदा का भंडार।

BLA ने पहली बार ट्रेन हाईजैक की

रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को बीएलए की मजीद ब्रिगेड ने अन्य सशस्त्र गुटों के साथ मिलकर अंजाम दिया। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और हुकूमत के खिलाफ बीएलए का संघर्ष काफी पुराना है। बीएलए अब तक सेना के काफिले, सरकारी अफसरों को निशाना बनाता आई है लेकिन यह पहली बार जब उसने एक पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया। बीएलए के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह ऑपरेशन बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के बढ़ते हवाई हमलों और सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में किया गया। दूसरा, बलोच लोगों की नाराजगी की एक बड़ी वजह बलूचिस्तान में मौजूद खनिज संपदा के अंधाधुंध दोहन से है।

End of Feed