कई राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, पीएम मोदी भी हुए एक्टिव, गर्मी के कहर और लू से खुद को ऐसे बचाएं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2024, 06:17 PM IST

मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक चिलचिलाती धूप और तापमान में खतरनाक वृद्धि की भविष्यवाणी की है। गर्मी की चुनौतियों से निपटने के लिए पीएम मोदी भी सक्रिय हुए हैं। आपको बता रहे हैं कि इस मौसम में किस तरह की सावधानियां बरती जानी चाहिए।

Heatwave Alert And Protection: भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में गर्मी से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। गर्मी से बचने के लिए अकेले रहने वाले बुजुर्ग या बीमार लोगों की देखभाल करना, अपने घरों को ठंडा रखने, दिन के दौरान पर्दे और शटर या सनशेड का उपयोग करने और रात में खिड़कियां खोलने जैसे निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कहा गया कि लोगों को दिन के दौरान निचली मंजिलों पर रहने की कोशिश करनी चाहिए और शरीर को ठंडा करने के लिए पंखे और गीले कपड़ों का उपयोग करना चाहिए।

Heatwave in India

गर्मी मचाएगी कहर

पीएम मोदी ने की बैठक

बढ़ती गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सक्रिय हुए हैं। उन्होंने गर्मी के मौसम के लिए देश की तैयारी का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई। मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक चिलचिलाती धूप और तापमान में खतरनाक वृद्धि की भविष्यवाणी की है। गर्मी की चुनौतियों से निपटने के लिए बुलाई गई बैठक में मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वानुमान की गई तापमान पैटर्न पर चर्चा की गई। अनुमान लगाया गया कि अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने खुलासा किया कि पीएम मोदी को अप्रैल से जून की अवधि के दौरान अनुमानित मौसम की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

End of Feed