यूपी में हार के बाद BJP में दरार! क्या संजीव बालियान के खिलाफ होगी CBI जांच? जानें क्या है सारा विवाद

BJP Internal War: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच छिड़ी जंग भाजपा के लिए कहीं सिर दर्द न बन जाए। संजीव बालियान ने खुद के खिलाफ लगे आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। आपको इस लेख में विस्तार से सारा विवाद समझाते हैं।

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को जो झटका उत्तर प्रदेश से लगा, उसकी कल्पना शायद उसने सपने में भी नहीं की होगी। भारतीय जनता पार्टी को 80 में से सिर्फ 33 सीटों पर जीत नसीब हुई, जिसके बाद से यूपी बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्मृति ईरानी, संजीव बालियान जैसे दिग्गज मंत्रियों को यूपी में हार झेलनी पड़ी। यही वजह है कि अब पार्टी में सियासी उठापटक का दौर तेज हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक, भाजपा नेता संगीत सोम के बीच खुली जंग छिड़ी हुई है। इसी बीच बालियान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।

Sanjeev Balyan vs Sangeet Som CBI Inquiry

संगीत सोम vs संजीव बालियान

क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ होगी CBI जांच?

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग की है। बालियान ने अपने उपर लगे आरोपों की जांच के लिए गृहमंत्री को लेटर लिखा और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट हारने के बाद उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपी की CBI से जांच की मांग की है।

End of Feed