This Hollywood Stars Want Debut With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच शाहरुक खान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने शाहरुख खान संग फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। इस खबर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं उस हॉलीवुड सुपरस्टार का नाम जो शाहरुख खान के साथ काम करना चाहता है।
शाहरुख खान के साथ काम करना चाहता है ये हॉलीवुड एक्टर
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ (Will Smith) का एक इंटरव्यू है। गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में विल स्मिथ ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि शाहरुख मुझे अपनी कोई फिल्म में ले आए।' इसके आगे उन्होंने शाहरुख खान का हालचाल भी पूछा। विल स्मिथ ने ये भी बताया कि पहले सलमान खान और अमिताभ बच्चन के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर बात हुई थी। लेकिन उनका बॉलीवुड डेब्यू आखिरकार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, “मैं सलमान से बात कर रहा था। हम कई चीजों पर चर्चा कर रहे थे। मैं बिग बी के साथ कुछ करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ‘बिग डब्ल्यू’ बन सकते हो, तो हम दोनों का टाइटल शेयर हो जाएगा। कई सालों में कुछ-कुछ बातें हुईं लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हुआ।' विल स्मिथ के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें विल स्मिथ का वायरल वीडियो
विल स्मिथ के डेब्यू का फैंस को है इंतजार
विल स्मिथ के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। विल स्मिथ अपनी कई फिल्मों हॉलीवुड में धमाल मचा चुके हैं। इसके अलावा एक थप्पड़ कांड की वजह से विवादों में रहे हैं। उन्होंने ऑस्कर अवार्ड 2022 के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। विल स्मिथ के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
