The Mask Fame Chuck Russell Death News: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक चक रसेल (Chuck Russell) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। चक रसेल के निधन की खबर ने कभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वो कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनके निधन की खबर सामने आते ही हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। चक रसेल के निधन के बाद लोग उन्हें याद करते नजर आए। किसी चक रसेल ने पुरानी तस्वीरें शेयर की, तो किसी ने उनकी फिल्मों को लेकर बात की।
चक रसेल का हुआ निधन (Image Source: Chat GPT/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम Kaylee Hottle का 18 साल की उम्र में हुआ निधन, सड़क हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस
चक रसेल का हुआ निधन
चक रसेल अब दुनिया में नहीं रहे। चक रसेल का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। चक रसेल के निधन की खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान दिखाई दिया। 25 जुलाई को TMZ ने सबसे पहले खबर दी कि चक रसेल की मौत की पुष्टि उनके वकील ने की है। रिपोर्ट में कहा गया कि लोकल फायर डिपार्टमेंट उनके घर पर मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पर पहुंचा था, जिसमें एक बेहोश आदमी शामिल था। उनकी मौत का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन परिवार के सदस्य कैलिफोर्निया पहुंच रहे हैं। चक रसेल अपनी पत्नी आनिया, बच्चों लोगान, रिले और कार्लिन तथा बहन ऐन को पीछे छोड़ गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:हॉलीवुड सिंगर Lauren Bennett का 37 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री
ऐसा रहा करियर
रसेल ने अपना हॉलीवुड करियर प्रोडक्शन असिस्टेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोडक्शन सुपरवाइजर के रूप में इंडिपेंडेंट फिल्मों से शुरू किया। 1984 में डेनिस क्वेड अभिनीत साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'ड्रीमस्केप' के साथ उन्हें स्क्रीनराइटर के रूप में पहली बड़ी ब्रेक मिली। उन्होंने फिल्ममेकर फ्रैंक डाराबॉंट के साथ लंबे समय तक क्रिएटिव पार्टनरशिप की और करियर भर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। रसेल के डायरेक्टर के रूप में पहली फीचर फिल्म 1987 में आई ए नाइटमेर ऑन एल्म स्ट्रीट 3: ड्रीम वॉरीयर्स। रसेल को फेम द मास्क से मिली।
