एक दूजे के हुए Taylor Swift-Travis Kelce, मैडिसन स्क्वायर में हुई शादी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2026, 08:44 AM IST

Taylor Swift-Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क में शादी कर ली। इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में कई बड़े सितारे और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

Taylor Swift-Travis Kelce Wedding: दुनिया की सबसे फेमस सिंगर में से एक टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी वजह टेलर स्विफ्ट का कोई गाना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। टेलर स्विफ्ट ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। इसके बाद से टेलर स्विफ्ट की शादी को लेकर एक के बाद एक अपेडट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) के प्री वेडिंग शूट और पार्टी की फोटोज सामने आई थी। अब खबर सामने आ रही है कि ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट ने शादी कर ली है।

Taylor Swift-Travis Kelce Wedding

टेलर स्विफ्ट ने की शादी (Image Source: Grok/X)

टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्स की हुई शादी

दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। वेडिंग की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और दुनियाभर के फैंस इस जोड़ी को बधाइयां देने लगे। रिहर्सल डिनर में कई मेहमानों की मौजूदगी के बाद शुक्रवार को टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी की रस्में पूरी हुईं। USA Today की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे (ET) मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर लगी डिजिटल स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में "JUST&T MARRIED!" का संदेश दिखाई दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस पल का जश्न मनाया।

End of Feed