‘सुपरमैन’ फेम एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का गंभीर बीमारी के बाद हुआ निधन, दोस्त ने बताई आखिरी इच्छा

Actress Valerie Perrine Passes Away: सुपरमैन फेम एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वैलेरी ने एक गंभीर बीमारी का सामना कर रही थीं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस की एक दोस्त ने किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Actress Valerie Perrine Passes Away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वैलेरी पेरिन को ‘लेनी’ और ‘सुपरमैन’ जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली. एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इंडिया में भी कम नहीं थीं. यहां पर भी वैलेरी को चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी. वैलेरी पेरिन ने इस दुनिया को 82 साल की उम्र में अलविदा कहा है. अभिनेत्री के निधन की दुखद जानकारी उनके दोस्त स्टेसी साउथर ने फैंस को दी. इस मौके पर उन्होंने एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा भी बताई.

actress

google- photo credit

क्या थी वैलेरी पेरिन की आखिरी इच्छा?

एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन (Valerie Perrine) साल 2015 में पार्किंसंस नाम की बीमारी का सामना कर रही थी. एक्ट्रेस आर्थिक तंगी से भी गुजर रही थीं और इन्हीं दिनों में वह अपना इलाज भी करवा रही थीं. वैलेरी के दोस्त साउथर ने एक GoFundMe लिंक भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पेरिन ने अपनी बीमारी का सामना पूरी हिम्मत के साथ किया था. उन्होंने कभी भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की. वह एक सच्ची प्रेरणा थीं, जिन्होंने अपनी जिंदगी को काफी खुलकर जिया है. अब उनके बिना ये दुनिया कम खूबसूरत लग रही हैं. इस पोस्ट में साउथर ने पेरिन की आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वैलेरी पेरिन की आखिरी इच्छा फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफन होने की थी.

End of Feed