7 Dogs Trailer: विदेशी फिल्म में सलमान खान-संजय दत्त ने मचाया धमाल, वायरल हुआ ट्रेलर

Salman Khan and Sanjay dutt Cameo: हाल ही में सऊदी अरब की एक्शन फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि यूट्यूब की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की झलक दिखाई दी है। फैंस अब इस मूवी को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

Salman Khan and Sanjay dutt Cameo: सऊदी अरब की एक्शन फिल्म '7 डॉग्स' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि अबतक इंटरनेट पर छाई हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को एक्साइटेड कर दिया है। मूवी के ट्रेलर में बॉलीवुड के 2 बड़े स्टार्स की झलक देखने को मिली है। आइए नजर डालते है इस पूरी रिपोर्ट पर...

7 dogs trailer

pic credit- 7 dogs film

सलमान खान और संजय दत्त ने मिलाया हाथ

सऊदी अरब की फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर रिलीज होते ही सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है। ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है। ट्रेलर में सलमान खान सफेद सूट में स्माइल करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, "तुम जानते हो वो क्या करता है? वो अपनी पूरी जिंदगी रिकॉर्ड करता है।" संजय दत्त थोड़ी देर बाद ऑथॉरिटी के साथ चलते दिखते हैं, हाथ में गैजेट लिए और कई लोगों के साथ, जो उनके विलेन रोल का हिंट देते हैं। एक सीन में सलमान शांत बैठे एक किरदार से पूछते हैं, "तुम मुझे क्रिमिनल क्यों लग रहे हो?"ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, ड्रामेटिक विजुअल्स और बड़े स्केल का प्रोडक्शन दिखाया गया है।

End of Feed